नई दिल्ली, मई 12 -- वैभव सूर्यवंशी अपने दनदनाते शॉट्स की वजह से जाने जाते हैं। बैटिंग के दौरान वह विपक्षी गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम हैं। बड़े से बड़े गेंदबाज के सामने 15 साल का ये लड़का इतने बेखौफ अंदाज में खेलता है कि क्रिकेटप्रेमियों को तो बस मजा ही आ जाता है। बल्ले के साथ मैदान पर वह जितने आक्रामक और खूंखार हैं, मैदान से बाहर उतने ही मस्तमौला मगर शर्मीले, शरारती मगर मासूम हैं। साथी खिलाड़ी उनके साथ मस्ती करते दिखते रहते हैं और वह भी टीम मेट्स के साथ हंसी-मजाक से भरपूर हल्के-फुल्के लम्हे बिताते रहते हैं। अब देखिए ना, बाएं हाथ का ये बल्लेबाज मास्टरशेफ बनने की भी कोशिश कर रहा है। आपने उनका ये वीडियो देखा क्या? राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल से वैभव सूर्यवंशी के शेफ अवतार का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो...