कौशाम्बी, अगस्त 21 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर ममेरे भाई ने आठ साल तक दुराचार किया। बाद में शादी के वादे से मुकर गया। गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी अलग दी। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महेवाघाट इलाके की 27 वर्षीय युवती ने बताया कि पड़ोसी जनपद चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के तीरमऊ गांव का रामलाल पुत्र रामदत्त उसका ममेरा भाई है। पीड़िता के मुताबिक, ममेरे भाई ने उसको शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आठ सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इधर बीच पीड़ित युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया। गाली-गलौज करते हुए उसने कहीं भी शिकायत पर जानलेवा धमकी दी। परेशान पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। गुरुवार को युवती ने परिजनों के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर द...