मुख्य संवाददाता, मार्च 22 -- यूपी में आगरा के थाना एकता क्षेत्र में रमाडा होटल सर्विस रोड से ममेरे-फुफेरे भाइयों को दबंग कारों में उठाकर ले गए। चार घंटे तक इधर-उधर घुमाया। बेरहमी से पीटा। मोबाइल छीनकर यूपीआई से अपने खाते में 43 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। स्टांप पेपर पर साइन कराए। वीडियो बनाया। बुलवाया कि अब कोई लेनदेन नहीं बचा है। वारदात के बाद दोनों भाइयों को आरोपित वाजिदपुर, डौकी के पास फेंककर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर ताजगंज, डौकी और फतेहाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना सुनी और पीड़ित से कहा कि मामला एकता क्षेत्र का है। वहां जाकर मुकदमा लिखाओ। घटना 16 मार्च की शाम की है। गांव शाहपुर खालसा (मनसुखपुरा) निवासी सोनू ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि बहादुर सिंह ने अपने दस अज्ञात साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.