शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- तिलहर, संवाददाता। हाईवे पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद शनिवार सुबह तिलहर में माहौल गरमा गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नवीन गल्ला मंडी का गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग अड़े रहे, जिससे मंडी में खरीद-फरोख्त पूरी तरह ठप हो गई। लखनऊ-दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मंसूरपुर गौटिया निवासी विपिन कुमार मौर्य और उमेश की मौत हो गई थी। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे और कपसेड़ा मेले में खीरे की दुकान लगाकर लौट रहे थे। रात में ही दोनों की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह जब शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया और आक्रोश भड़क उठा।सुबह करीब सात बजे बड़ी संख्या में पर...