अलीगढ़, मार्च 6 -- इगलास, संवाददाता। बुधवार को होली के दिन त्यौहार की खुशियां दो परिवारों के लिए मातम में बदल गईं। दोपहर में कस्बा के हाथरस रोड पर गांव सीतापुर के सामने एक कार ने बाइक सवार ममेरे और फुफेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फुफेरे भाई की उपचार के दौरान मौत हो गयी। बताया जाता है कि गांव ब्योंही निवासी आकाश (24) पुत्र श्रीपाल सिंह अपने फुफेरे भाई जितेश (39) पुत्र विजय सिंह के गांव ओल थाना फरह जनपद मथुरा से बाइक द्वारा मौसी के घर नगला अलगर्जी हाथरस जा रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे इगलास द्वारा हाथरस जाते समय तहसील और चमेली देवी हॉस्पिटल के रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेश गंभीर घायल हो गया। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.