फिरोजाबाद, जून 12 -- ममेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। उस पर एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। पीड़िता गर्भवती हो गई थी। बच्चे को जन्म दिया जिसकी मौत हो गई थी। मामला नारखी क्षेत्र का है। 18 मार्च 2022 को पीड़िता के पिता ने मामले में अजय कुमार निवासी बडागांव थाना नारखी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था कि ननिहाल में 14 वर्षीय बेटी के साथ ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। जांच के बाद 25 वर्षीय अजय के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एवं अपर विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट संख्या- एक की न्यायाधीश करुणा सिंह की कोर्ट में हुई। यह भी पढ़ें- ममेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा अभियोजन की तरफ से एडीजीसी संजीव शर्मा ने पक्ष रखा। साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय...