बांदा, जून 15 -- बांदा। शादी समारोह में शामिल होने ननिहाल आए किशोर ने घर के बाहर लगे बिजली के खंभे में लगे सपोर्ट तार को पकड़ लिया। करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

घटना का विवरण हमीरपुर जिला के बम्हरौली गांव निवासी बलजीत ने बताया कि उसका 15 वर्षीय भतीजा अनुज पुत्र राजू उर्फ गोरेलाल अपनी मामा किशन पाल के घर ममेरी बहन कल्पना के घर पैलानी थाना क्षेत्र के डाड़ामऊ गांव आया था। रविवार को परिजन मंडप की रस्म अदा कर रहे थे। अनुज घर के बाद लगे विजली पोल के पास खड़ा था। उसने खेल खेल मे पोल से निकला सपोर्ट वायर को पकड़ लिया। जिससे करंट की चपेट में आकर चिपक गया।

मौत की पुष्टि लोगों ने देखा तो आनन फानन लाठी डंडा की सहायता से उसे करंट से मुक्त कराया। जीवित होने की आशंका पर उसे सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घो...