भागलपुर, अप्रैल 11 -- प्रखंड क्षेत्र के ममलखा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 ममलखा में विगत एक माह से नलजल का मोटर खराब हो जाने के कारण लोगों को पानी पीने में काफी परेशानी हो रही है। लोग जहां-तहां से पानी लेकर काम चला रहे हैं। ममलखा पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार ने कहा कि एक माह से मोटर खराब है। पीएचईडी विभाग मोटर की मरम्मती नहीं करवा रहा है। शिकायत को लेकर प्रखंड में भी आवेदन दिए हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.