भागलपुर, मई 9 -- सबौर संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ममलखा पंचायत के काली घाट स्थित गंगा नदी के तट पर शुक्रवार को हो रहे कटाव का निरीक्षण जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव की गंभीर स्थिति का जायजा लेते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जिप अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने कहा कि गंगा नदी के कटाव से आसपास के गांवों एवं किसानों की भूमि पर खतरा मंडरा रहा है। समय रहते ठोस और स्थायी कटाव निरोधी कार्य नहीं कराया गया तो बड़ी क्षति हो सकती है। अधिकारियों से संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए त्वरित गति से सुरक्षा कार्य कराने को कहा गया। यह भी पढ़ें- कुतलूपुर में कटावरोधी कार्य का कार्यपालक अभियंता ने लिया जायजा उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं भी स...