लखीमपुरखीरी, जून 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। यह भी पढ़ें- बहादराबाद में 15 घंटे बिजली संकट, रातभर जागने को मजबूर रहे लोग हैदराबाद विद्युत उपकेंद्र से संचालित हैदराबाद ममरी फीडर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। न कोई जिम्मेदार इस तरफ ध्यान देना जरूरी समझ रहा है। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से फीडर से जुड़े कई गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले मोहर्रम के मद्देनजर दिन में बिजली कटौती की गई थी। इसके बाद रात में रोस्टिंग का हवाला देकर आपूर्ति बाधित रखी गई। लगातार बिजली न मिलने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए जिससे लोगों को अंधेरे और गर्मी में रात बितानी पड़ी। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार ...