छपरा, अप्रैल 27 -- मांझी। सारण जिले के मांझी में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सरयू नदी किनारे रामघाट स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के पास सोमवार को कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। कपड़े में हलचल देख लोगों को संदेह हुआ और पास जाकर देखने पर मासूम के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को लेकर मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। महज 880 ग्राम वजन होने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...