गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय गुरुकमल में सोमवार को जश्न मनाया। उन्होंने जमकर ढोल-नगाड़े बजाए और मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की तथा पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया。 यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शहर में विजय उत्सव मनायाभाजपा की जीत का प्रतीक जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता का सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम ममता बैनर्जी के कुशासन, भ्रष्टाचार और त...