मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- बिहार के मुजफ्फरपुर से ममता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर एक मां अपनी मासूम बेटी की दुश्मन बन गई। बच्ची ने स्कूल बैग भारी होने की शिकायत की तो बोझ कम करने के बजाए उसके बैग में 7 ईंट भरकर पीठ पर लाद दिया। यह देखकर स्थानीय लोग भड़क गए तो मां का जवाब सबको हैरान कर गया। आक्रोशित लोगों ने ना सिर्फ बच्ची के बैग से ईंट निकाल दिया बल्कि, वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कलियुगी मां ने धमकाया कि घर ले जाकर और भी पीटेंगे। लोगों ने जब कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो बच्ची को लेकर निकल गई। इस वाकया का वीडियो वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रसाशन वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। मां को निर्दयी, क्रूर जैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.