नोएडा, जनवरी 4 -- नोएडा। ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैंडमिंटन चैंपियनशिप में शहर की ममता यादव भाग लेंगी। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित मास्टर्स अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में एक स्वर्ण सहित तीन पदक अपने नाम किए थे। ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप 25 जनवरी से आगरा में खेली जाएगी। ममता यादव 60 से अधिक आयुवर्ग में भाग लेंगी। वह प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सेक्टर-70 निवासी ममता यादव पहले कभी पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी नहीं रही हैं। वह करीब चार-पांच साल से बैडमिंटन खेल रही हैं। दो साल से ही वह नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ममता यादव ने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास होगा। हाल ही में आयोजित प्रतियोगिताओं में सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.