नोएडा, दिसम्बर 31 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की ममता यादव ने महाराजा अग्रसेन मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 28 दिसंबर को चंडीगढ़ में समाप्त हुई। पिछले साल के मुकाबले ममता यादव का प्रदर्शन इस बार बेहतरीन रहा। प्रतियोगिता में भारत सहित पांच देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेक्टर-70 निवासी ममता रानी यादव ने 110 से अधिक आयुवर्ग के महिला युगल वर्ग में शैलजा आर के साथ खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को 20-22, 22-20, 21-15 से शिकस्त दी। खिताबी मुकाबले में ममता और शैलजा की जोड़ी ने पहला सेट हारने के बावजूद अंतिम के दो सेट जीतकर स्वर्ण पदक झटका। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों जोड़ियों को एक-एक अंक के लिए मशक्कत करनी पड़ी। 60 से अधिक आयुवर्ग के एकल वर्ग में शहर की इस वेटरन महिला खिलाड़ी ने रजत पद...