कोलकाता, सितम्बर 17 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दोनों गुटों के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद जारी है। दोनों गुट 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में उतरने की तैयारी में हैं, लेकिन संभावना है कि वे 'तृणमूल कांग्रेस' के नाम और मौजूदा चुनाव चिह्न के साथ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर खींचतान तेज हो गई है। बुधवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। इसी दिन चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को पत्र भेजकर दोपहर 3 बजे तक अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने को कहा।चुनाव आयोग क्या कर सकता है? द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने बताया ...