ममता बनर्जी से इस कदर नाराजगी, गिफ्ट लौटाने गए नेता; नहीं लिए तो मंदिर में चढ़ाए
नई दिल्ली, जून 18 -- तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार परिवार और ममता बनर्जी के बीच कलह जारी है। अब सांसद के बेटे डॉक्टर बैद्यनाथ घोष ने दावा किया है कि उन्हें बनर्जी से मिले गिफ्ट नहीं लौटाने दिए गए। साथ ही कहा है कि उन्हें सारी चीजें मंदिर में दान करने के लिए कहा गया था। खास बात है कि ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब दिल्ली में काकोली घोष के ही नेतृत्व में टीएमसी सांसद बागी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर घोष का कहना है कि वह बुधवार को सोने के हार लेकर ममता बनर्जी के कालीघाट स्थिति आवास पर पहुंचे थे। खास बात है कि टीएमसी सुप्रीमो ने उनकी शादी पर यह तोहफे में दिया था। साथ ही इसके उन्हें एक और लेटर भी दिया गया था। अब घोष ने आरोप लगाए हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्टाफ ने उन्हें घर में नहीं जाने दिया और गिफ्ट भी नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.