नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- पश्चिम बंगाल चुनाव में हारने के बाद टूटी पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी एक बार फिर जुड़ती नजर आ रही है। दरअसल, इसके संकेत हाल ही में विधायक हमीदुल रहमान की वापसी के ऐलान से मिले हैं। इससे पहले भी बागी नेता ममता बनर्जी के नेतृत्व की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है कि आने वाले समय में और भी नेता वापसी करेंगे। वहीं, टीएमसी में विधानसभा चुनाव के बाद पार्षद से लेकर सांसद स्तर तक में टूट हुई थी। संघवाद प्रतिदिन के अनुसार, चोपड़ा विधायक रहमान ने मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ बड़ी मीटिंग की थी। दरअसल, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते रहमान पार्टी गतिविधियों से इससे पहले तक दूर बताए जा रहे थे। ताजा बैठक में ही उन्होंने ममता बनर्जी को अपना नेता माना है। साथ ही कहा है कि वह हमेशा ममत...