मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- विंध्याचल। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता विजय उपाध्याय ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन-पूजन किया। वे पुरानी वीआईपी मार्ग पर पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद वे कोतवाली के पास स्थित बटुक भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किए। वहीं शिवपुर में प्रस्तावित वृद्धा आश्रम के गोशाला में गोवंश को हरी पालक और गुड़ खिलाया। आश्रम में हवन कुंड की परिक्रमा के बाद पत्रकारों से वार्ता में तृणमूल प्रवक्ता ने बताया कि ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेगी। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी विधानसभा चुनाव में 235 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार 50 सीटों के अंदर सिमट जाएगी। भाजपा ने पिछले चुनाव में 200 के पा...