कोलकाता, जून 5 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। शुक्रवार को बुलाई गई विधायकों और सांसदों की बैठक में सिर्फ आठ विधायक और छह सांसद ही पहुंचे। पिछली बार की विधायकों की बैठक में सिर्फ 20 विधायक पहुंचे थे। इस बार यह आंकड़ा और कम हो गया है। उल्लेखनीय है कि टीएमसी के 80 में से 58 विधायकों ने बगावत करके नया नेता विपक्ष चुन लिया है। ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर टीएमसी के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पहुंचने वाले विधायकों में बीना मंडल, आशिमा पात्रा, मदन मित्रा, कुणाल घोष, फिरहाद हकीम, शोभनदेब चट्टोपाध्याय, बिमान बनर्जी, अशोक कुमार देब के नाम शामिल हैं, जबकि सांसदों में डोला सेन, माला रॉय, कल्याण बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ...