ममता बनर्जी को एक और झटका, काकोली घोष ने दिया इस्तीफा; TMC सांसद ने लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली, मई 28 -- Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद कलह और बगावत अब खुलकर सामने आने लगी है। तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने अखिल भारतीय तृणमूल महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में दस्तीदार ने टीएमसी के ही एक अन्य सांसद पर महिला विरोधी व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद मौत और बंगाल में हुए विभिन्न घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने उनकी अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। काकोली घोष दस्तीदार ने महिला विंग के अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी के सभी पदों, समितियों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से राहत मांगी है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.