नई दिल्ली, मई 20 -- तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को अपने ही घर में पार्टी विधायकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। खबर है कि कालीघाट पर बुलाई गई बैठक के दौरान कम से कम 3 वरिष्ठ विधायकों ने पार्टी के काम करने के लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इतना ही नहीं कुल 80 में इस बार 15 विधायक अलग-अलग कारणों के चलते बैठक से दूर रहे।ये विधायक हुए नाराज टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुणाल घोष, रिताब्रता बनर्जी और संदीपन साहा ने पार्टी नेतृत्व की खुलकर आलोचना की है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है, जब भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से डेटा सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट के 267 में 207 बूथों पर पीछे चल रहीं थीं। यहां उन्हें शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना प...