कोलकाता, मई 2 -- Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान चार मई को होगा। सोमवार लगभग दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी। तमाम एग्जिट पोल्स में भाजपा पहली बार राज्य में सरकार बनाते दिख रही है, लेकिन अतीत में ये पोल्स कई बार गलत भी हुए हैं। ममता बनर्जी का दावा है कि ये एग्जिट पोल्स भाजपा के निर्देश पर प्रसारित किए गए हैं, ताकि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। दो चरणों में मतदान खत्म होने के बाद से ही कई जगह भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा के लिए आपस में भिड़ते हुए नजर आए। पिछले डेढ़ दशक से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी के लिए यह विधानसभा चुनाव सबसे मुश्किल चुनावों में से एक बन गया है। उन्होंने कई वेलफेयर स्कीम्स चलाईं, जिसके जरिए महिलाओं, युवाओं आदि को सीधे आर्थिक फायदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.