नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद के राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मच गया है। अब संतों ने ऐलान किया है सांसद की जुबान काटकर लाने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान कर दिया है। साथ ही कहा है कि आजाद सिर्फ राम और सनातन का ही अपमान करना जानते हैं। लोकसभा सांसद ने कहा था कि अपनी पत्नी को छोड़ने वाले को मंदिर नहीं जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने कहा, 'कीर्ति आजाद का जो जुबान काटकर लाएगा, उसको 5 लाख रुपये इनाम दूंगा। ऐसे कीर्ति आजाद जैसे लोग केवल राम का अपमान करना जानते हैं। सनातन का अपमान करना जानते हैं।'संत भड़के उत्तर प्रदेश के अयोध्या के महंत देवेशाचार्य महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम होने का उनके आदर्शों को कीर्ति आजाद जैसे नेताओं की औकात नहीं है कि उनके आदर्श...