नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के आसपास सोमवार दोपहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। भाजपा को बढ़त मिलने के बाद कुछ लोग ममता के घर के पास पहुंचे और जय श्री राम के नारे लगाने लगे, इसके बाद आयोग के निर्देश के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई। एक अधिकारी ने कहा कि हमें सूचना मिली कि कुछ लोग ममता बनर्जी के घर पहुंचे और वहां नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास और राज्य सचिवालय के आसपास केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। अधिकारी ने कहा हम कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं चाहते। यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी के घर बाहर 'जय श्रीराम' के नारे, भवानीपुर में भी भाजपा का जश्न जो कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई...