नई दिल्ली, मई 5 -- पश्चिम बंगाल में बड़े उलटफेर के बाद चुनावी हिंसा की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एकदम चुस्त-दुरुस्त रखी गई है। वहीं कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास और उनके नाबन्ना कार्यालय में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। परिसर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती है। बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला ने सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी दस्तावेज के साथ कोई छेड़छाड़ ना की जाए और ना ही किसी दस्तावेज को बाहर भेजा जाए। मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और दफ्तरों के प्रमुखों से कहा है कि किसी भी हाल में जरूरी कागजों और फाइल्स को दफ्तर से ना हटाया जाए। आशंका यही है कि राज्य में सरकार बदलने के बाद सरकारी दफ्तरों के दस्तावेजों से छेड़छाड़ हो सकती है। इसके अलावा किसी भी कागजात की स्कैनिंग या कॉपी करने...