ममता बनर्जी की TMC के लिए कांग्रेस से खुलकर आ गया विलय वाला ऑफर
भोपाल, जून 12 -- तृणमूल कांग्रेस में मचे भगदड़ के बीच क्या ममता बनर्जी कांग्रेस में विलय करके अपनी पार्टी का अस्तित्व खत्म कर लेंगी? इसका जवाब उनकी ओर से आना बाकी है। लेकिन कांग्रेस की ओर से विलय का प्रस्ताव अब खुलकर दिया जाने लगा है। अब तक जो बात सूत्रों के हवाले से चल रही थी उस पर अब पार्टी के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले अशोक गहलोत ने भी मुहर लगा दी है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने टीएमसी समेत ऐसे सभी दलों को भी विलय का सुझाव दिया है, जो कांग्रेस से टूटकर अस्तित्व में आए। यह पहली बार है जब कांग्रेस में इतने ऊंचे कद के नेता ने विलय की बात सार्वजनिक रूप से कही है। माना जा रहा है कि अब टीएमसी की ओर से भी कुछ जवाब आ सकता है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद ममता बनर्जी चौतरफा मुश्किलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.