नई दिल्ली, जून 11 -- Mamata Banerjee Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के दर्जनों विधायक और कई सांसद बागी हो चुके हैं। राज्यसभा से तीन सांसदों का इस्तीफा हो चुका है। सयोनी घोष, शताब्दी रॉय, काकोली दास्तीदार जैसे भरोसेमंद सहयोगी खुलकर ममता के विरोध में आ चुके हैं। दावा है कि यह सांसद और विधायक मिलकर टीएमसी पर दावा करके ममता बनर्जी को हाशिए पर धकेल सकते हैं। इसके साथ ही यह लोकसभा में एनडीए सरकार को भी समर्थन देंगे। इन सबसे केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को फायदा होना तय है। लेकिन अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी ममता बनर्जी की हार और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की टूट का फायदा उठाने की तैयारी में है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी की हार ...