नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- पश्चिम बंगाल की सत्ता पर एकछत्र राज करने वाली ममता बनर्जी अपनी पार्टी को बचाने में लगी हुई हैं। ममता गुट और ऋतब्रत बनर्जी गुट के बीच बढ़ते तनाव के देखते हुए चुनाव आयोग ने एक बार फिर से दोनों को बात करने और अपने-अपने पक्ष में सबूत देने के लिए आमंत्रित किया था। शनिवार को हुई इस बैठक में ममता गुट की तरफ से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, जिन्होंने साफ किया कि पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर कोई भी विवाद नहीं है। नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा उप चुनाव के पहले दोनों धड़ों के बीच मची तना तनी की स्थिति के बीच ममता बनर्जी की तरफ से पांच वरिष्ठ सांसदों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। इसमें डेरेक ओ 'ब्रायन, कल्याण बनर्जी, सागरिका घोष, साकेत गोखले और अधिवक्ता अभिनव सिंह शामिल थे। निर्वाचन आयोग से मुलाकात के बाद ममता बनर...