गाजीपुर, मार्च 12 -- गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अपमान के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और घटना की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद कुमार खरवार के नेतृत्व में किया गया। विनोद कुमार खरवार ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं और उनका सम्मान पूरे देश की गरिमा से जुड़ा हुआ है। उनके साथ किसी भी प्रकार का अमर्यादित या अपमानजनक व्यवहार न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि यह देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.