लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। ममता बनर्जी का कोई भी एजेंडा 2026 के चुनाव में नहीं चलने वाला। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के दिल में जगह बना सकती है। पार्टी वहां 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।इन्दिरा नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के कार्यक्रम में आए उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि ममता बनर्जी ने सत्ता में बने रहने के लालच में घुपैठियों को वोटर बनाने के चक्कर में पश्चिम बंगाल को धर्मशाला बनाने का काम किया है। घुसपैठियों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। जिस प्रकार से वहां अपराध बढ़े हैं। बेटियों के साथ वहां घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटना जिनको हम व्यक्त ही नहीं कर सकते। हुमायू...