नई दिल्ली, जून 10 -- तृणमूल कांग्रेस को लगातार झटके लगने जारी हैं। अब खबर है कि पार्टी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले TMC से सुखेंदु शेखर रे ने भी उच्च सदन और पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी। खास बात है कि ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब टीएमसी के संसदीय दल में बड़े स्तर पर टूट की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यसभा सांसद देव इस्तीफा दे चुकी हैं। खास बात है कि साल 2021 में कांग्रेस को अलविदा कहकर टीएमसी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था। वह दिवंगत कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। वह करीब 3 दशक तक कांग्रेस के साथ रही थीं।टीएमसी की चुनौतियों क्या कहा था हाल ही में एनडीटीवी से बातचीत में देव ने टीएमसी के म...