सराईकेला, फरवरी 18 -- खरसावां, संवाददाता कुचाई प्रखंड के गोमियाडीह सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर आदर्श फुटबॉल एकादमी द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल में ममता बड़ासेगोई को 1-0 से पराजित कर स्टिंग एफसी गोमियाडीह की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मैच का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया। विजेता टीम गोमियाडीह एफसी को 20 हजार एवं उपविजेता टीम ममता एफसी बड़ासेगोई को 13 हजार देकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ले बेटा दनादन तथा चौथे स्थान प्राप्त करने वाले लुपुतीयांग बुरू एफसी को 5-5 हजार देखकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुखिया मंगल सिंह मुंडा, पीकेट के रंजीत यादव, सुनील मुंडा, सुखराम मुंडा, चामु माहली, राजेंद्र माहली, कमल माहली, मोतीलाल मुंडा, आशु मुंडा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्...