नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रभात कुमार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर गंभीर आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से 'लोकतंत्र' बचाने 'न्याय' करने की गुहार लगाई। अप्रत्याशित घटनाक्रम में, एसआईआर के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में खुद बहस करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर पश्चिम बंगाल को गलत तरीके से निशाना बनाने और राज्य के लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने शीर्ष अदालत से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर लोगों के नाम को शामिल करने के लिए नहीं, बल्कि काटने के लिए किया जा रहा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ के समक्ष मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि '...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.