कोलकाता, मार्च 7 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य के नए राज्यपाल आर. एन. रवि भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दावा किया कि सी. वी. आनंद बोस का लोक भवन से अचानक जाना केंद्र के दबाव का नतीजा था। मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने के खिलाफ जारी अपने धरने के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले लोक भवन को एक राजनीतिक चौकी में बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ''क्या आपने देखा कि सी. वी. आनंद बोस को कैसे हटाया गया? मुझे सब पता है। उन्हें धमकाया गया था। वे लोक भवन से पैसे बांटना चाहते हैं। वे लोक भवन को भाजपा का पार्टी कार्यालय बनाना चाहते हैं। लेकिन दिल्ली की हर मनमानी को हर कोई स्वीकार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.