बागेश्वर, अप्रैल 27 -- गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिताओं से ही युवाओं की प्रतिभा निखरती है। इस दौरान डॉ. शिवप्रकाश राय, डॉ. अवधेश तिवारी, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. लता आर्या, डॉ. श्वेता पंत, डॉ. प्रियंका यादव, दीपा पंचपाल आदि मौजूद थे। निबंध प्रतियोगिता में ममता गोस्वामी प्रथम, नेहा गोस्वामी द्वितीय, दिव्या तृतीय रहीं। क्विज प्रतियोगिता में वर्षा पांडे प्रथम, आरती द्वितीय, गायत्री तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में ममता गोस्वामी प्रथम, गायत्री द्वितीय, अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...