कोलकाता, जून 9 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर हुई अब तक की सबसे बड़ी बगावत के बाद अब घाटाल से सांसद और मशहूर अभिनेता देव (दीपक अधिकारी) मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की एक अहम बैठक में नजर आए हैं। टीएमसी के बागी सांसदों के गुट में शामिल होने के एक दिन बाद ही देव का कोलाघाट में शुभेंदु के साथ मुख्य मंच साझा करना बंगाल की राजनीति में एक नए अध्याय का इशारा कर रहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 'बागी' माने जा रहे सांसद दीपक अधिकारी (देव) के अलावा, जून मालिया ने भी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में भाग लिया।20 TMC सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखी है चिट्ठी सोमवार को ही टीएमसी के 29 में से 20 सांसदों ने एक साथ आकर एनडीए (NDA) में शामिल होने के लिए लोकसभा ...