कोलकाता, मई 24 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में उथल-पुथल मच गई है। पार्टी की सांसद और एक समय ममता बनर्जी की करीबी रहीं काकोली घोष दस्तीदार ने बारासात डिस्ट्रिक्ट कमेटी के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दिनों, ममता ने काकोली को लोकसभा में चीफ व्हिप पद से हटा दिया था और कल्याण बनर्जी को दोबारा यह जिम्मेदारी दे दी थी। इससे भी काकोली काफी नाराज हुई थीं। इसके बाद, केंद्र सरकार ने काकोली की सुरक्षा को बढ़ा दिया था और Y कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रोवाइड की थी। काकोली ने पत्र लिखकर कहा है कि हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में क्राइम और करप्शन की कुछ खतरनाक घटनाओं ने आम लोगों के मन में स्वाभाविक रूप से सवाल और डर पैदा कर दिया है। डेमोक्रेसी को और मजबूत करने के लिए पॉलिटिक्स में साफ-सफाई, अकाउंटे...