नई दिल्ली, जून 8 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) में तीखी उथल-पुथल मच गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को अचानक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। इस अप्रत्याशित कदम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। इस्तीफे के तुरंत बाद दिल्ली में TMC के करीब 14 बागी लोकसभा सांसदों ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस अहम सियासी बैठक के बाद दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयासों का बाजार गर्म हो गया है। अब खबर है कि तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के समक्ष एक नई मांग लेकर पहुंचे हैं। TMC सांसदों के एक समूह ने स्पीकर को पत्र लिखकर अपनी पार्टी को अलग संसदीय दल (ब्लॉक) का दर्जा देने और इसके अनुरूप अलग-अलग सीटों का आवंटन करने की...