बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- ममता की कठिन तपस्या है जीवित्पुत्रिका व्रत आज से शुरू, तीन दिनों तक चलेगा अनुष्ठान 2 अक्टूबर को नहाय-खाय, 3 को निर्जला व्रत और 4 को पारण पारण के बाद घरों में बनेगा अकुड़ी भात पावापुरी, निज संवाददाता। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगल की कामना का प्रतीक जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) इस बार तीन अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जितिया को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहलअनुष्ठान की शुरुआत बिहार की लोकपरंपरा में विशेष स्थान रखने वाले इस पर्व की शुरुआत दो अक्टूबर शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। तीन अक्टूबर शनिवार को माताएं पूरे दिन और रात निर्जला उपवास रखेंगी और शाम में जीमूतवाहन भगवान की आराधना करेंगी। वहीं, चार अक्टूबर को 7:30 बजे सुबह पारण के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। पारण के बाद घरों में ...