मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर। राज्य में ममता कार्यकर्ताओं को भुगतान के लिए राशि जारी की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 50 करोड़ की राशि जारी की है। इससे पहले भुगतान के लिए छह करोड़ रुपये जारी किए गए थे। विभाग ने सभी सीएस को ममता कार्यकर्ताओं का भुगतान करने और रिपोर्ट विभाग को भेजने का निर्देश दिया है। जिले की ममता कार्यकर्ताओं ने बताया कि तीन महीने से उन्हें भुगतान नहीं हुआ है। मुजफ्फरपुर जिले में लगभग 60 ममता कार्यकर्ता काम कर रहीं हैं। ममता कार्यकर्ता को एक प्रसव पर 600 रुपये दिए जाते हैं। ममता कार्यकर्ताओं के भुगतान का निर्देश सीएस के अलावा मेडिकल कॉलेज अधीक्षक को भी दिया गया है। मुजफ्फरपुर में 1 करोड़ 79 लाख रुपये भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...