नई दिल्ली, मार्च 7 -- कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को दुष्कर्म और जबरन गर्भपात के मामले में दी गई अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। पीड़िता द्वारा दायर याचिका में केरल हाईकोर्ट के 12 फरवरी के आदेश को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने मामकूटाथिल को अग्रिम जमानत देते हुए कहा था कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में असमर्थ रहा है कि उसकी हिरासत में पूछताछ आवश्यक थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...