सीवान, मार्च 30 -- गुठनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के ममउर मठ पर रविवार को सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कुल 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा. आचार्यों द्वारा विधिवत पूजन, हवन और संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई. इस दौरान बटुकों को जनेऊ धारण कराकर उन्हें धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्व समझाया गया। आयोजन में शामिल अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों को आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम के आयोजन में मठ के मठाधीश शिवेश्वर महादेव भारती, आचार्य रवि प्रकाश मिश्र, रितेश उपाध्याय, सुनील दुबे, डॉ रविन्द्र शुक्ला, मुरलीधर दुबे, पप्पू शुक्ला,...