हापुड़, जनवरी 8 -- क्षेत्र के स्याना रोड स्थित एक ईट भट्ठे पर नौकरी करने वाले युवक को उसके ही साले और पत्नी समेत तीन लोगों ने मफलर से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के साले, पत्नी समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव लखवाटी निवासी 35 वर्ष के छोटू अपनी पत्नी रेनू के साथ क्षेत्र के स्याना रोड स्थित एक ईट भट्ठे पर नौकरी करता था। उनके साथ में उनके एक बेटा और दो बेटी भी हैं। बताया गया है कि उनके ही पास में खुर्जा के गांव कलखूरी निवासी साला भूरा भी रहकर नौकरी करता है। बताया गया है कि बुधवार की रात को छोटू और रेनू का विवाद हो गया था। छोटू ने रेनू की पिटाई कर दी थी। इस बात से भूरे नाराज हो गया और जीजा से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.