झांसी, जून 24 -- झांसी। दतिया (मप्र) नगर पालिका में स्थापना लिपिक दिलीप सिंह ने गुजरी 22 फरवरी को झांसी स्थिति आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में नामजद विभाग के सीएमओ (चीफ म्यूनिसिपल ऑफीसर) की जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायाधीश अनुभव द्विवेदी की अदालत ने ना-मंजूर कर दी है। कोर्ट ने कारित अपराध को गंभीर प्रकृति का करार दिया है। यही नहीं उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन पर जेल जाने का खतरा मंडराने लगा है। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नराईपुरा निवासी दिलीप सिंह मध्य प्रदेश के नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्थापना क्लर्क थे। बीती 22 फरवरी को उन्होंने अपने घर पर पहली मंजिल पर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ लिपिक की पत्नी ने पालिका अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप इससे पहले एक वीडियो वॉयरल किया था। जिसमें ...