मप्र के अधिकारियों में आरएसएस से जुड़ाव दिखाने की होड़: विजयवर्गीय
नई दिल्ली, जून 28 -- मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद अधिकारियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ाव दिखाने की होड़ सी मच गई है। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यदि प्रशासनिक तंत्र में इस प्रकार की पहचान का चलन बढ़ा है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की निष्पक्षता, तटस्थता और संवैधानिक मर्यादा से जुड़ा गंभीर विषय है। दरअसल, विजयवर्गीय ने आरएसएस के प्रचारक रहे शालिग्राम तोमर की स्मृति में गत शुक्रवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि अब संघ में 'बहुत भीड़' हो गई है और इस कारण 'अच्छे इंसानों' की कमी हो गई है। यह भी पढ़ें- 'हर अधिकारी आरएसएस का हिस्सा बन गया', BJP नेता के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.