ललितपुर, अगस्त 3 -- झांसी। पड़ोसी राज्य मप्र के टीकमगढ़ से लापता बीएएसी की छात्रा का शव झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में मिला। वह घर से एडमिशन के लिए निकली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस का ही युवक स्कॉर्पिओ से अपहरण कर लाया। उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म बाद हत्या कर शव छोड़कर भाग गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के खरगापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण की 23 वर्षीय बेटी एक महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा थी। बीती 31 जुलाई को घर से फाइनल ईयर में एडमिशन कराने की बात कहकर निकली थी। लेकिन, उसका काम नहीं हुआ तो घर लौट गई। पहली अगस्त को फिर से उसी काम से निकली और देर शाम तक नहीं पहुचीं तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बताया कि फोन लगाया तो मोबाइल बंद था। जिससे वह घबरा गए। जानकारी करने पर पता चला कि पास का ...