कौशाम्बी, मई 19 -- कमालपुर स्थित श्री छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कॉलेज एवं यूबीएस कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार एवं स्कूल के प्रबंधक नीलेश साहू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। स्वागत गीत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट वर्ग में अनुराधा सोनी ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पूनम देवी 81.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय रहीं। वहीं हाईस्कूल वर्ग में आलोक सोनी ने 87.5 प्रतिशत अंक प्राप्त...