अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- विद्युतनगर, संवाददाता। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की यूनिट टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत प्राथमिक विद्यालय बिहरा और जगनापुर के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। छात्र-छात्राओं को बैग, पानी की बोतलें, कॉपी, पेंसिल बॉक्स, पेंसिल, रबर, शार्पनर व अन्य सामग्री पाकर बच्चे के चेहरे खिल उठे। यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना है। अल्ट्राटेक सीमेंट का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और इसी दिशा में कंपनी निरंतर सा...