नई दिल्ली, जून 5 -- मन में हर वक्त बस उल्टी-सीधे ख्याल आते हैं। कभी डर लगता है कभी एंजायटी और घबराहट होना शुरू हो जाती है। दिल-दिमाग में निगेटिव बातें इतना ज्यादा हावी होती है कि इंसान का दिमाग अच्छी चीजें सोचना ही बंद कर देता है। हंसी-खुशी से रहना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है और आप अपने उन विचारों को दूर नहीं कर पा रहे हैं तो मेडिटेशन आपके काम को आसान कर सकती है। लेकिन मेडिटेशन भी तभी असर दिखाएगा जब आपके हाथों की मुद्राएं सही होंगी। क्योंकि हाथ की हर उंगली और अंगूठे को मिलाकर बनाई गई मुद्रा शरीर के अंदरूनी हिस्से पर असर डालती है। अगर आपको अपने दिमाग को शांत रखना है, निगेटिव विचारों से दूर रखना है तो योगिक हैक्स इंस्टाग्राम पेज पर हाथ की मुद्रा की जानकारी दी गई है। जो आपको निगेटिव विचारों, डर और मन में आ रहे उल्टे...